Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
FNG एक्सप्रेसवे पर ऑटो रोककर महिला से मारपीट, पुलिस अब भी खाली हाथ FNG एक्सप्रेसवे पर ऑटो रोककर महिला से मारपीट, पुलिस अब भी खाली हाथ

FNG एक्सप्रेसवे पर ऑटो रोककर महिला से मारपीट, पुलिस अब भी खाली हाथ

नोएडा। सेक्टर 63 स्थित FNG एक्सप्रेसवे पर ऑटो रोककर एक महिला मैनेजर के साथ मारपीट के मामले में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी घटना से एक दिन पहले से ही महिला को परेशान कर रहा था, जिसके विरोध में महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए अगले दिन यह वारदात को अंजाम दिया गया।

आरोपी की बाइक पर पहले से भारी जुर्माना बकाया

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जिस बाइक का इस्तेमाल कर आरोपी ने ऑटो को रोककर चालक के साथ मारपीट की, उस वाहन पर पहले से ही 20 चालान दर्ज हैं और 35 हजार रुपये का जुर्माना बकाया है। इसके बावजूद वाहन सड़क पर बेरोकटोक चल रहा था।

घटना का पूरा घटनाक्रम

गुरुवार को हुई इस घटना में पीड़िता के मुताबिक रास्ते में दो बाइक सवारों और बिना नंबर प्लेट की एक काली स्कॉर्पियो ने उसके ऑटो को घेर लिया। स्कॉर्पियो में चार पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। आरोपियों ने पहले ऑटो चालक के साथ मारपीट की और फिर महिला को जबरन ऑटो से बाहर खींच लिया। आरोप है कि इसके बाद महिला के साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की गई और उसे फ्लाईओवर से नीचे फेंकने की कोशिश की गई। इस दौरान आरोपियों ने उसे दुष्कर्म की धमकी भी दी और जबरन काली स्कॉर्पियो में खींचकर ले जाने की कोशिश की। महिला बचाव के लिए लगातार चीखती-चिल्लाती रही।

एक दिन पहले हुई थी अभद्र टिप्पणी

पीड़िता के अनुसार, घटना से एक दिन पहले बुधवार शाम करीब 6:45 बजे अमर सिंह यादव नामक व्यक्ति ने उसके साथ अभद्र टिप्पणी की थी। महिला मैनेजर ने इसका कड़ा विरोध करते हुए आरोपी को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद आरोपी ने उसे धमकी दी थी।

पुलिस जांच जारी, आरोपी गिरफ्तार नहीं

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर आरोपी और पीड़िता की दो तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि इतने खुलासों के बावजूद पुलिस अब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे पीड़िता और स्थानीय लोगों में रोष है।

यह भी पढ़ें: कलराज मिश्रा की पत्नी के निधन पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

यहां से शेयर करें