Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर

ग्रेटर नोएडा। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही एक मासूम बच्ची पर तेज रफ्तार कार चढ़ गई, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बच्ची स्कूल बैग लेकर सड़क किनारे खड़ी थी। तभी एक कार अनियंत्रित होकर आई और उसे टक्कर मार दी। टक्कर से बच्ची सड़क पर गिर गई, जिसके बाद कार का एक टायर उसके पैर के ऊपर से गुजर गया। हादसे की भयावहता इतनी थी कि बच्ची दर्द से रोने लगी। मौके पर मौजूद लोगों और एक महिला ने तुरंत बच्ची को उठाया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की है। पूरा हादसा पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार कैसे बच्ची को टक्कर मारती है और टायर उसके पैर पर चढ़ जाता है। इस फुटेज के वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है।

बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण यह गंभीर हादसा हुआ। ग्रेटर नोएडा में हाल के दिनों में तेज रफ्तार और लापरवाही भरी ड्राइविंग के कई मामले सामने आए हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग पकड़े जाने के बाद छात्र की मौत, कैंपस में भारी विरोध प्रदर्शन

यहां से शेयर करें