Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
शिक्षामित्र एसोसिएशन की जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी – जय हिन्द जनाब शिक्षामित्र एसोसिएशन की जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी – जय हिन्द जनाब

शिक्षामित्र एसोसिएशन की जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

दादरी। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक सादोपुर स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक में जितेंद्र कलसन और रोहताश को जिला उपाध्यक्ष तथा ईश्वर शर्मा को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं दादरी ब्लॉक की कार्यकारिणी में राजकुमार तौगड़ को ब्लॉक अध्यक्ष, हरिओम को महामंत्री और अशोक भाटी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसी क्रम में बिसरख ब्लॉक में टीटू शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष, सुनील नागर को महामंत्री और अशोक कुमार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन के महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी भी पदाधिकारियों को सौंपी गई। इसमें अनीता नागर को जिलाध्यक्ष, राखी पायला को जिला महामंत्री और रजनी कुमारी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

शिक्षामित्रों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का दावा

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री मनीष नागर ने कहा कि संगठन शिक्षामित्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे।

जिलाध्यक्ष नरेश खारी ने कहा कि शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय से संबंधित समस्याओं के जल्द समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और शिक्षामित्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की।

बैठक के दौरान नवगठित जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में रविंद्र रौसा, ललित सिशोदिया, करण बेसोया, राजेश नागर, सुशील शर्मा, राज सिंह, मुकेश नागर, कमला खारी, गीता नागर, पूनम, सरिता, रेनू शर्मा, नितेश कुमारी, वीरेंद्र प्रधान और संदीप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें: देशभर के ऐपल स्टोर्स पर iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, नोएडा-मुंबई समेत कई शहरों में भारी भीड़

यहां से शेयर करें