Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जहांगीरपुरी में चार अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े, डिपोर्टेशन की कार्रवाई जहांगीरपुरी में चार अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े, डिपोर्टेशन की कार्रवाई

जहांगीरपुरी में चार अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े, डिपोर्टेशन की कार्रवाई

New Delhi news  उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस की फॉरेनर सेल ने जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, चारों भारत में बिना वैध यात्रा या पहचान दस्तावेजों के रह रहे थे। पूछताछ और सत्यापन के बाद उन्हें एफआरआरओ के समक्ष पेश कर डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर की सुबह भलस्वा फ्लाईओवर के पास गुप्त सूचना के आधार पर चार संदिग्धों को पकड़ा गया। शुरूआती पूछताछ में वे वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। डिजिटल फुटप्रिंट, दस्तावेजों की जांच और पूछताछ से उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई।
जांच के दौरान प्रतिबंधित कटड एप इंस्टॉल पांच स्मार्टफोन बरामद किए गए। फोन की गैलरी में बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान संबंधी दस्तावेज भी मिले। पकड़े गए चारों की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच जारी रखी है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें