Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा में दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार: बाइक पर घूमकर छीनते थे चेन-मोबाइल, कब्जे से 3 फोन, 2 चेन और अवैध हथियार बरामद नोएडा में दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार: बाइक पर घूमकर छीनते थे चेन-मोबाइल, कब्जे से 3 फोन, 2 चेन और अवैध हथियार बरामद

नोएडा में दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार: बाइक पर घूमकर छीनते थे चेन-मोबाइल, कब्जे से 3 फोन, 2 चेन और अवैध हथियार बरामद

नोएडा। एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस ने मोबाइल फोन और चेन छीनने वाले दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, तीन लूटे हुए मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, दो लूटी हुई चेन और कुछ नकदी बरामद की है। नोएडा की एडिशनल डीसीपी मनीष सिंह ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस ने सेक्टर 168 इलाके से कासगंज निवासी सुमित और बदायूं निवासी सुमित नाम के दो आरोपियों को धर दबोचा।

बाइक पर घूमकर देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर घूमकर राहगीरों को निशाना बनाते थे। ये लोगों के गले से चेन और हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो जाते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि पिछले दो-तीन महीनों में उन्होंने नोएडा क्षेत्र में कई स्थानों पर चेन और मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम दिया है। छीनी गई चेन और मोबाइल फोन को वे सस्ते दामों पर बेच देते थे और इससे मिली रकम आपस में बांट लेते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस पैसे का इस्तेमाल वे अपने निजी शौक पूरे करने में करते थे।

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाने में लगी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने और किन-किन इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और जल्द ही इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जाएगी।

यह भी पढ़ें: नोएडा: रैपिडो राइडर ने महिला को भेजा ‘आई लव यू’ मैसेज, शिकायत की धमकी पर बोला- कर दो कंप्लेंट; कंपनी ने मांगी माफी

यहां से शेयर करें