Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जंतर-मंतर प्रदर्शन: सीजेपी के समर्थन में थाने पहुंचे नेता, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का समय जंतर-मंतर प्रदर्शन: सीजेपी के समर्थन में थाने पहुंचे नेता, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का समय

जंतर-मंतर प्रदर्शन: सीजेपी के समर्थन में थाने पहुंचे नेता, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मांगा 72 घंटे का समय

Protests at Jantar Mantar

Protests at Jantar Mantar: नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सीजेपी कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय आजाद से कथित मारपीट के मामले में शुक्रवार को कई राजनीतिक दलों के नेता और समर्थक पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका के साथ अन्य नेताओं ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Protests at Jantar Mantar:

आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि घटना गंभीर है और वीडियो में आरोपी द्वारा मारपीट की बात कहे जाने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि गंभीर आरोपों के बावजूद आरोपी खुलेआम कैसे घूम सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों से बातचीत हुई है और अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए 72 घंटे का समय मांगा है।

एफआईआर में धाराएं जोड़ने की मांग

निशु आजाद के वकील ऋषभ रंजन ने बताया कि पुलिस के साथ बैठक में मौजूदा एफआईआर में हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस पर सहमति जताई है। साथ ही निशु को मिल रही कथित ऑनलाइन धमकियों के संबंध में अलग एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

निशु के पिता संजय आजाद ने कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस पर भरोसा है और उम्मीद है कि 72 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

सीजेपी सह-संयोजक आशुतोष रांका ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं पप्पू यादव भी पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों को डराया नहीं जा सकता।

Protests at Jantar Mantar:

यहां से शेयर करें