Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
6-year-old girl murdered in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या, बोरी में मिला शव; किराएदार पर रेप और मर्डर की आशंका 6-year-old girl murdered in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या, बोरी में मिला शव; किराएदार पर रेप और मर्डर की आशंका

6-year-old girl murdered in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या, बोरी में मिला शव; किराएदार पर रेप और मर्डर की आशंका

6-year-old girl murdered in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दौनी गांव में शुक्रवार 28 अगस्त को 6 साल की एक बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक बलराज को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में बोरी के अंदर बच्ची का शव बरामद हुआ।

क्या है पूरा मामला
बच्ची के पिता हलवाई का काम करते हैं। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी सरकारी स्कूल की पहली कक्षा में पढ़ती थी। आरोपी बलराज बच्ची के चाचा के घर में किराए पर रहता था और परिवार को अच्छी तरह जानता था। कभी-कभी वह उनके कमरों में भी सो जाता था। शाम करीब तीन बजे के सीसीटीवी फुटेज में बच्ची एक पड़ोसी युवक के साथ जाती नजर आ रही है। बाद में शाम पांच बजे की फुटेज में आरोपी बोरी लेकर जाता दिख रहा है। दोनों कैमरे बच्ची की गली के ही हैं। पुलिस ने पांच टीमें गठित कर तलाशी अभियान चलाया। आरोपी पहले टालमटोल करता रहा, लेकिन बाद में कबूल कर लिया।

परिवार का आरोप और पुलिस जांच
परिवार का आरोप है कि जान-पहचान का फायदा उठाकर बलराज बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया, उसके साथ गंदा काम किया और फिर हत्या कर दी। बलराज नशा करने का आदी बताया जा रहा है। बच्ची के चाचा ने कहा, “जिस समय वह बच्ची को लेकर गया, घर पर कोई नहीं था। बच्चे नमाज पढ़ने गए थे। हमने सीसीटीवी में देखा कि वह बोरी में बच्ची को ले जा रहा है। हम सरकार और पुलिस से हाथ जोड़कर मांग करते हैं कि हमारी बच्ची को इंसाफ मिले।” डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी की गई। शव बरामद होने के बाद डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। पुलिस रेप समेत सभी एंगल पर साक्ष्य जुटा रही है। एफएसएल टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर चुकी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Case filed against Mamata Banerjee: TMCP कार्यक्रम तय समय से ज्यादा चलाने का आरोप; समर्थकों ने बैरिकेड हटाए, कैथेड्रल रोड पर ट्रैफिक जाम किया

यहां से शेयर करें