Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जंगल की जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा किसे है हथियार – जय हिन्द जनाब जंगल की जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा किसे है हथियार – जय हिन्द जनाब

जंगल की जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा किसे है हथियार

वैसे तो पुलिस आय दिन जंगलों में जा कर अभियान चलाती है मगर बड़ी बरामदगी नही हो पाती। इस बार असम पुलिस ने कार्बी आंगलोंग जिले से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जमीन से बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सैकिया ने कहा कि हथियार और गोला बारूद दीफू-धनसिरी रोड के पास एक जंगल में हाथी शिविर के अंदर दबाए हुए थे।

सूचना के आधार पर मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब्त किए गए सामानों में दो ग्रेनेड, 69 जिंदा गोला-बारूद और एक एके-47 राइफल की एक मैगजीन, 12 एसएलआर और दो पिस्टल मैगजीन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि, गोला-बारूद को लगभग चार महीने पहले उग्रवादी संगठन दिमासा नेशनल लिबरेशन ट्राइबल (डीएनएलटी) द्वारा जमीन में दबाया गया था। उन्होंने बताया कि उग्रवादियों को पकड़ने के लिए जंगल में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस पता लगा रही है कि हथियार किसे है जल्द ही आरोपी पड़ में होंगे।

यहां से शेयर करें