Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Yamuna Expressway firing: यमुना एक्सप्रेसवे पर हिरासत से भागा बदमाश, पुलिस की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, दरोगा घायल; जवाबी कार्रवाई में आरोपी भी हुआ जख्मी Yamuna Expressway firing: यमुना एक्सप्रेसवे पर हिरासत से भागा बदमाश, पुलिस की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, दरोगा घायल; जवाबी कार्रवाई में आरोपी भी हुआ जख्मी

Yamuna Expressway firing: यमुना एक्सप्रेसवे पर हिरासत से भागा बदमाश, पुलिस की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, दरोगा घायल; जवाबी कार्रवाई में आरोपी भी हुआ जख्मी

Yamuna Expressway firing: मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दिल्ली पुलिस की हिरासत में जा रहा एक कुख्यात बदमाश पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश करते हुए फायरिंग करने लगा। घटना में दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक को गोली लगी, जबकि जवाबी कार्रवाई में आरोपी भी बुरी तरह घायल हो गया। मामला मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र का है।

बाथरूम जाने के बहाने भागा आरोपी

पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ (नॉर्थ वेस्ट) की टीम पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से आरोपी वसीम अकरम उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जा रही थी। मंगलवार रात करीब सवा 12 बजे टीम यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 63-64 के बीच गांव कटैलिया के समीप पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। कांस्टेबल और उपनिरीक्षक अजय कुमार उसे वाहन से उतारकर सड़क किनारे ले गए। मौका पाते ही आरोपी ने कांस्टेबल की सर्विस पिस्टल छीन ली और भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में दरोगा घायल, जवाबी कार्रवाई में आरोपी भी जख्मी

अचानक हुई फायरिंग में उपनिरीक्षक अजय कुमार के बाजू में गोली लग गई और वह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे दबोच लिया और दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर

घटना की सूचना मिलते ही नौहझील थाना प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल उपनिरीक्षक और आरोपी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

आरोपी पर दर्ज हैं 118 मुकदमे

सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपी वसीम अकरम उर्फ लंबू के खिलाफ विभिन्न थानों में 118 प्राथमिकी दर्ज हैं। उसकी 13 अगस्त, बृहस्पतिवार को अदालत में पेशी होनी थी। इसी बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर बाथरूम जाने के बहाने उसने पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीनकर फायरिंग की और फरार होने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह घायल होकर दोबारा पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

यह भी पढ़ें: Ronaldo Dating History: जॉर्जिना से पहले कैसी थी रोनाल्डो की लव लाइफ, किन-किन हसीनाओं को किया डेट? देखें लिस्ट

यहां से शेयर करें