Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
76 चोरी के वाहन बरामद, 11 आॅटो लिफ्टर गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब 76 चोरी के वाहन बरामद, 11 आॅटो लिफ्टर गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

76 चोरी के वाहन बरामद, 11 आॅटो लिफ्टर गिरफ्तार

New Delhi news  राजधानी में मोटर वाहन चोरी पर लगाम कसने के लिए दिल्ली पुलिस के बाहरी जिले द्वारा चलाए गए 72 घंटे के विशेष अभियान ‘आॅपरेशन चक्र’ ने वाहन चोर गिरोहों की कमर तोड़ दी। खुफिया सूचना, तकनीकी निगरानी और समन्वित छापेमारी के आधार पर चलाए गए इस अभियान में 11 आॅटो लिफ्टर (जिनमें तीन विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं) को गिरफ्तार किया गया, जबकि 76 चोरी के वाहन बरामद कर 76 वाहन चोरी के मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।
बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह (आईपीएस) के नेतृत्व में एंटी आॅटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) और सभी थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने चोरी के वाहनों की तलाश, वाहन चोरों की गिरफ्तारी तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले नेटवर्क पर एक साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 75 दोपहिया और एक चारपहिया वाहन बरामद किए गए। इनमें 23 वाहन आरोपियों के कब्जे से, 42 वाहन आवासीय कॉलोनियों एवं सोसायटियों में लावारिस हालत से तथा 11 वाहन विभिन्न पार्किंग स्थलों से बरामद हुए।
पुलिस ने चोरी की घटनाओं वाले संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग, संदिग्ध वाहनों की तकनीकी निगरानी, पार्किंग स्थलों की जांच, मुखबिर तंत्र के सक्रिय उपयोग और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस पिकेट लगाकर अभियान को अंजाम दिया। थानावार कार्रवाई में रानी बाग, मंगोलपुरी, निहाल विहार, रन्हौला, पश्चिम विहार पूर्व और एएटीएस की टीमों ने सबसे अधिक सफलता हासिल की।
पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि आॅपरेशन चक्र का उद्देश्य केवल चोरी के वाहन बरामद करना नहीं, बल्कि संगठित वाहन चोर गिरोहों की पूरी श्रृंखला को ध्वस्त करना था। भविष्य में भी इसी तरह की खुफिया आधारित कार्रवाई जारी रहेगी ताकि राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
New Delhi news

यहां से शेयर करें