Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
9.79 लाख की विदेशी मुद्रा लूट का खुलासा 9.79 लाख की विदेशी मुद्रा लूट का खुलासा

9.79 लाख की विदेशी मुद्रा लूट का खुलासा

New Delhi news  पूर्वी जिला पुलिस के पांडव नगर थाने ने करीब 9.79 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा लूट के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हुंडई एक्सेंट कार और लूटी गई रकम में से 1,100 यूरो भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को नोएडा स्थित एक फॉरेक्स कंपनी के कर्मचारी को 5,500 यूरो, 35,000 थाई बाहट, 2,600 अमेरिकी डॉलर, 1,200 चीनी युआन और 10 हजार रुपये की डिलीवरी के लिए मधु विहार बुलाया गया। वहां नकली पहचान और फर्जी पते का इस्तेमाल कर कार में बैठाए गए कर्मचारी पर मिर्च स्प्रे कर पूरी नकदी लूट ली गई।
तकनीकी जांच और मेरठ में की गई छापेमारी के बाद पुलिस ने कार्तिक उर्फ किट्टू (20) और कवलजीत उर्फ गोल्डी (23) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूट में इस्तेमाल कार और 1,100 यूरो बरामद कर लिए।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष विदेशी मुद्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

 

New Delhi news

यहां से शेयर करें