Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली पुलिस के 'चाइल्ड सेफ्टी अवेयरनेस मंथ' की जोरदार शुरूआत दिल्ली पुलिस के 'चाइल्ड सेफ्टी अवेयरनेस मंथ' की जोरदार शुरूआत

दिल्ली पुलिस के ‘चाइल्ड सेफ्टी अवेयरनेस मंथ’ की जोरदार शुरूआत

1,509 शिक्षकों को दिया मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण
New Delhi newsउपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू के निदेर्शों के तहत शुरू किए गए ‘चाइल्ड सेफ्टी अवेयरनेस मंथ’ के दूसरे दिन दिल्ली पुलिस ने बाल सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान दो दिवसीय ‘ट्रेनिंग आॅफ ट्रेनर्स’ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें दिल्ली के 1,000 सरकारी स्कूलों के 1,509 शिक्षकों को आॅफलाइन माध्यम से मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। अन्य स्कूलों के शिक्षकों को आॅनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षित शिक्षक अब अपने-अपने विद्यालयों में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे, जो आगे चलकर विद्यार्थियों तक बाल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता विकसित करना है।
दिल्ली पुलिस की एसपीयूडब्ल्यूएसी इकाई ने प्रत्येक सप्ताह के लिए विशेष अध्ययन सामग्री तैयार की है। सप्ताहांत में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ इन विषयों पर चर्चा करेंगे, जबकि सोमवार को स्कूलों में समूह चर्चा आयोजित की जाएगी। इससे बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर परिवार और विद्यालय, दोनों स्तरों पर संवाद को बढ़ावा मिलेगा।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को शिक्षा विभाग की जारी हालिया दिशा-निर्देशों और परिपत्रों की भी जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि शिक्षा विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों की संयुक्त जिला स्तरीय समितियां अगले सप्ताह से स्कूलों का भौतिक निरीक्षण शुरू करेंगी।
पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया गया। प्रशिक्षण सामग्री, फीडबैक और संचार व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल रखी गई, जिससे कागज का उपयोग नहीं हुआ। आगे भी साप्ताहिक अध्ययन सामग्री और आवश्यक सूचनाएं डिजिटल माध्यम से साझा की जाएंगी।
दिनभर दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों में 3,500 से अधिक प्रतिभागियों को व्यावहारिक सेल्फ-डिफेंस तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
शाम को कर्तव्य पथ (इंडिया गेट) पर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 250 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस की महिला पाइप एवं ब्रास बैंड की प्रस्तुति, आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन तथा जनसंपर्क वाहन के माध्यम से बाल सुरक्षा पर आधारित जागरूकता फिल्में प्रदर्शित की गईं।
विभिन्न कार्यक्रम और अभियान लगातार चलेगा
दिल्ली पुलिस ने कहा कि पूरे ‘चाइल्ड सेफ्टी अवेयरनेस मंथ’ के दौरान राजधानी में बाल सुरक्षा, जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए इसी प्रकार के विभिन्न कार्यक्रम और अभियान लगातार आयोजित किए जाएंगे।

 

New Delhi news

यहां से शेयर करें