Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़ कर दो साइबर ठग पकड़े पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़ कर दो साइबर ठग पकड़े

पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़ कर दो साइबर ठग पकड़े

New Delhi news केंद्रीय जिला साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में करीब 30 बैंक खातों के ऐसे नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर भेजने और छिपाने के लिए किया जाता था।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके मोबाइल फोन के साथ छेड़छाड़ कर उसके बैंक खाते से 1.91 लाख रुपये की अनधिकृत निकासी कर ली गई। मामले की जांच के दौरान साइबर पुलिस ने तकनीकी और वित्तीय विश्लेषण के जरिए धनराशि के प्रवाह का पता लगाया।
पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की रकम कई बैंक खातों में भेजी गई थी। पुलिस ने राजस्थान के सांगानेर क्षेत्र से रोहित कुमार बैरवा (21) और लोकेश महावर (21) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रोहित ने खुलासा किया कि वह कमीशन के बदले बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जबकि लोकेश साइबर ठगों के लिए म्यूल अकाउंट की व्यवस्था करने वाले बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
पुलिस के अनुसार लोकेश ने करीब 30 बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए थे। जांच में यह भी सामने आया कि ठगी की रकम को वैध दिखाने के लिए गोल्ड लोन सहित विभिन्न ऋणों की अदायगी में इस्तेमाल किया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साथ ही ठगी की पूरी रकम के लेन-देन की कड़ी भी ट्रेस कर ली गई है। मामले में अन्य आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश जारी है।

 

New Delhi news

यहां से शेयर करें