Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मेरठ कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड में बड़ा मोड़, मां ने कंकाल को बेटी का मानने से किया इनकार, अब DNA रिपोर्ट होगी सच खुलवाने वाली – जय हिन्द जनाब मेरठ कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड में बड़ा मोड़, मां ने कंकाल को बेटी का मानने से किया इनकार, अब DNA रिपोर्ट होगी सच खुलवाने वाली – जय हिन्द जनाब

मेरठ कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड में बड़ा मोड़, मां ने कंकाल को बेटी का मानने से किया इनकार, अब DNA रिपोर्ट होगी सच खुलवाने वाली

राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी 17 वर्षीय अनुष्का पाल के हत्याकांड में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। पुलिस द्वारा नाले से बरामद किए गए कंकाल को अनुष्का का मानकर मामले का खुलासा करने की तैयारी के बीच, मृतका की मां ने साफ इनकार कर दिया है कि यह कंकाल उनकी बेटी का है। इस बड़े विवाद के बाद पुलिस ने DNA जांच का रास्ता चुना है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नाले से मिला कंकाल वास्तव में अनुष्का का है या किसी और का।

परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

16 अप्रैल से लापता अनुष्का पाल का केस पिछले डेढ़ माह से चर्चा में है। पुलिस ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक नाली से बरामद हुए कंकाल को अनुष्का का बताते हुए मामले को सुलझा लिया था। पुलिस का दावा था कि फास्ट फूड वेंडर श्याम धनक (42) ने 3,600 रुपये के बकाया विवाद में अनुष्का की हत्या की और शव को नाले में फेंक दिया। लेकिन परिजनों, विशेषकर मां ने इस कंकाल को अपनी बेटी का मानने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बरामद कंकाल के हुलिए और आकार से उन्हें लगता है कि यह उनकी बेटी का नहीं हो सकता। परिजनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने सावधानी बरतते हुए वैज्ञानिक जांच का रास्ता चुना।

DNA जांच होगी अंतिम सच खुलवाने वाली

कंकरखेड़ा थाना पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि DNA परीक्षण के लिए नमूने एकत्र कर लिए गए हैं और माता-पिता के नमूने भी भेजे जाएंगे। “DNA रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नाले से मिला कंकाल वास्तव में अनुष्का का है या किसी और का,” उन्होंने कहा। पुलिस ने श्याम धनक को गिरफ्तार किया है, जिसने अनुष्का के साथ पैसे के विवाद पर ईंट से वार कर हत्या करने और शव को थैली में भरकर नाले में फेंकने की कबूल किया है। आरोपी देहरादून का निवासी है और कंकरखेड़ा क्षेत्र में फास्ट फूड की पंसद चलाता था ।

परिवार टूटा, सुनहरे सपने चकनाचूर

अनुष्का दादरी क्षेत्र की चिरौड़ी गांव की निवासी थी और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी कबड्डी खिलाड़ी थी। कभी सुनहरे सपने देखने वाली इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी की जान 3,600 रुपये के विवाद में चली गई, जिससे पूरा परिवार टूट चुका है । हालांकि, परिजनों द्वारा कंकाल की पहचान पर उठे सवालों ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।

पुलिस का इंतजार DNA रिपोर्ट का

फिलहाल पुलिस DNA रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो इस पूरे मामले की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बन गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पुलिस के दावे सही हैं या इस केस में अभी कई परतें खुलनी बाकी हैं। सबकी निगाहें अब उस DNA रिपोर्ट पर टिकी हैं जो तय करेगी कि इस हत्याकांड की सच्चाई क्या है ।इस मामले में अब यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि यदि कंकाल अनुष्का का नहीं है, तो अनुष्का का असली शव कहाँ है और हत्याकांड का असली संगठन क्या है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मुकुंदपुर में LPG सिलेंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, मलबे में दबे लोग; 6 लोगों को निकाला गया, दो घायल

यहां से शेयर करें