Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
उत्तरकाशी में हिमस्खलन, दो की मौत ,कई पर्वतारोहणी फंसे – जय हिन्द जनाब उत्तरकाशी में हिमस्खलन, दो की मौत ,कई पर्वतारोहणी फंसे – जय हिन्द जनाब

उत्तरकाशी में हिमस्खलन, दो की मौत ,कई पर्वतारोहणी फंसे

 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन की वजह से दो लोगों की मौत िहो गई जबकि कई पर्वतारोहणी भी फंस चुके है। ये सभी ट्रेनिंग ले रहे थे। बर्फ के पहाड़ पर फंस गए हैं। द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन के बाद नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम), उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना है।
बर्फ के पहाड़ पर फंसे प्रशिक्षार्थियों को बचाने के लिए देहरादून से एसडीआरएफ की टीमें उपर भेजी गईं हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने की मदद मांगी है। श्री धामी ने फंसे प्रशिक्षार्थियों के लिए सेना की मदद के लिए अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है।

प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए निम की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षक व प्रशिक्षणार्थी सहित कुल 175 लोग थे। जिसमे 29 लोग एवलांच की चपेट में आये हैं। 8 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, फंसे हुए 21 लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। रेस्क्यू के लिए हैलीकाप्टर की मदद ली जा रही है। पल पल की खबर पर सीएम धामी ने नजर बनाई हुई है।

 

यहां से शेयर करें