Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श सभागार में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श सभागार में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन

दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श सभागार में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन

New Delhi news  दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श सभागार में वीरवार को एक भव्य पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त हो रहे 182 पुलिसकर्मियों को मानद पदोन्नति योजना के तहत उच्च पद प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर कॉन्स्टेबल से लेकर उपनिरीक्षक स्तर तक के कर्मियों को अगले उच्च मानद पद से अलंकृत किया।
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने समारोह में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानजनक एवं सकारात्मक विदाई देने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने विशेष रूप से रॉबिन हिबू (विशेष आयुक्त, मानव संसाधन विकास) सुमन गोयल (संयुक्त आयुक्त, मुख्यालय), संजय भाटिया (अतिरिक्त आयुक्त, कार्मिक) तथा एचआरडी टीम के प्रयासों की सराहना की।
पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने सेवानिवृत्ति के बाद संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन जीने, समाज एवं राष्ट्र के प्रति योगदान बनाए रखने तथा परिवार के साथ अधिक समय बिताने की सलाह दी। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर जोर देते हुए पुलिस परिवारों के सहयोग को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने हाल ही में आयोजित सेवानिवृत्ति के बाद जीवन विषयक कार्यशाला का भी उल्लेख किया, जिसमें शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, वित्तीय योजना, निवेश जागरूकता एवं जीवन प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

New Delhi news

यहां से शेयर करें