Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीसीपी एएनटीएफ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूलों में डीसीपी एएनटीएफ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूलों में

डीसीपी एएनटीएफ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूलों में चलाया नश मुक्त भ् ाारत जागरूकता अभियान

New Delhi news  एएनटीएफ डीसीपी राहुल अलवाल ने कहा कि राहुल अलवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने और युवाओं को सुरक्षित व नशामुक्त भविष्य देने के लिए लगातार बहुआयामी प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और स्थानीय समुदायों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विशेषज्ञों के जरिए नशे के दुष्प्रभावों, कानूनी परिणामों और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि इन अभियानों के माध्यम से युवाओं को न केवल नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, बल्कि उन्हें खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगे। साथ ही, अभिभावकों और शिक्षकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे बच्चों और युवाओं पर बेहतर निगरानी और मार्गदर्शन मिल सके।
उन्होंने शनिवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स , क्राइम ब्रांच के नशामुक्त भारत अभियान के तहत उत्तर दिल्ली के शास्त्री नगर क्षेत्र में सरस्वती कन्या विद्यालय , सरस्वती बाल विद्यालय और गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। साथ ही पुलिस टीम ने
कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित स्टैंडीज प्रदर्शित की गईं, जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए इसके साथ ही छात्रों को हेल्पलाइन (1933) की जानकारी दी गई और नशे के खिलाफ ई-प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।

New Delhi news

यहां से शेयर करें