Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शिरकत, ‘अनुभव से देश के विकास को मिलेगी नई गति’ – जय हिन्द जनाब नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शिरकत, ‘अनुभव से देश के विकास को मिलेगी नई गति’ – जय हिन्द जनाब

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शिरकत, ‘अनुभव से देश के विकास को मिलेगी नई गति’

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह: नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डिग्री प्राप्त करने के बाद वे देश का भविष्य तय करेंगे। रक्षा मंत्री ने छात्रों से अपना लक्ष्य निर्धारित करने और अपने कर्तव्यों को कभी न भूलने का आह्वान किया।

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, मैं बेबी बूमर हूं और आप जेनरेशन-जेड। आपकी पीढ़ी में सहयोग, लचीलापन और जवाबदेही की विशेषता है। आप नवाचार पर जोर देते हैं और जब आपके पास अनुभव भी जुड़ जाएगा, तो देश के विकास को नई गति मिलेगी।
जेन-जी को लेकर अक्सर गलत धारणा बनाई जाती है लेकिन सच्चाई अलग है। आपकी जेनरेशन कोलैबोरेशन में विश्वास रखती है। आपके अंदर फ्लेक्सिबिलिटी है। जेन-जी अकाउंटेबल भी हैं। आपका इनोवेशन पर जोर है। जब अनुभव और ऊर्जा मिलेगी तो विकास को गति मिलेगी।

शिक्षा और संघर्ष के चलते बदला इतिहास
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हनुमान जी को उनकी शक्ति याद दिलाई गई, जेन-जी भी ऐसी है। बाबा साहब की जयंती आने वाली है, उनके जीवन में बाधाएं आईं। लेकिन उन्होंने शिक्षा और संघर्ष के चलते इतिहास बदला। बच्चों को बाबा साहब के जीवन से कुछ न कुछ सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों को डिग्री प्राप्त करने के बाद अब भारत का भविष्य तय करना है। इसलिए सभी लोग अपना लक्ष्य भी तय कर ले कि हमें किस दिशा में कार्य करना है और किस तरह से देश को आगे लेकर जाना है।

हमें आस्था पर भी करना चाहिए विश्वास
इस दौरान राजनाथ सिंह ने अपने जीवन के भी कई उदाहरण दिए और कहा कि मैं भी फिजिक्स टीचर रहा हूं, उन्होंने छात्रों से एक सवाल भी पूछा जिसका छात्र जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि हमारे मैथ में हम कई चीजें मान लेते हैं कि यह ए और उसी के आधार पर हम पूरा सवाल कर देते हैं तो हमें इसी तरह आस्था पर भी विश्वास कर लेना चाहिए और मान लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: हृदय रोगियों को मिली खुशखबरी: नोएडा के क्लियरमेडी प्राइमाकेयर हॉस्पिटल में ‘कैथ लैब’ का उद्घाटन; हृदय रोगियों को मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज

यहां से शेयर करें