Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
स्पेशल स्टाफ ने 50 हजार की इनामी ड्रग माफिया कुसुम पकड़ी स्पेशल स्टाफ ने 50 हजार की इनामी ड्रग माफिया कुसुम पकड़ी

स्पेशल स्टाफ ने 50 हजार की इनामी ड्रग माफिया कुसुम पकड़ी

New Delhi news  शाहदरा जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने शुक्रवार को 50 हजार रुपये की इनामी ड्रग्स महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला की पहचान कुसुम के रूप में हुई है। कुसुम एक संगठित ड्रग सिंडिकेट की मुख्य सरगना थी और लंबे समय से फरार चल रही थी।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि कुसुम के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज था और उसे अदालत ने पहले ही वांटेड करार दिया जा चुका था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए करीब दो महीने तक लगातार तकनीकी और खुफिया आधार पर काम किया। इस दौरान 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और 100 से ज्यादा मोबाइल फोन रिकॉर्ड की जांच की गई। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी भी की गई।
पुलिस टीम ने 9 अप्रैल 2026 को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर जाल बिछाया। पहचान होने पर कुसुम ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में महिला कुसुम ने बताय कि वह बहु-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट की मुख्य सरगना है। इस नेटवर्क में उसके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं, जिनमें उसकी बेटियां दीपा और चीकू (पहले से गिरफ्तार), भाई हरिओम और सहयोगी रवि शामिल हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए कुसुम स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करती थी और लगातार सिम व लोकेशन बदलती रहती थी।

New Delhi news

यहां से शेयर करें