Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फैलाई दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फैलाई

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फैलाई सड़क सुरक्षा जागरूकता

New Delhi news  दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और वैल्यू लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की महिला कर्मी, कॉलेज छात्राएं और विभिन्न शिक्षण संस्थानों की शिक्षिकाओं समेत करीब 150 महिलाओं ने भाग लिया।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के सड़क सुरक्षा नियमों को रोचक और इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को समणया। प्रतिभागियों के लिए रोड सेफ्टी क्विज, स्पिन व्हील गेम और अन्य मनोरंजक लर्निंग एक्टिविटीज का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें सुरक्षित यातायात व्यवहार और नियमों की जानकारी दी गई। इन गतिविधियों ने प्रतिभागियों को सक्रिय रूप से शामिल होने और सड़क सुरक्षा के संदेश को यादगार तरीके से समझने में मदद की।
कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस आॅर्केस्ट्रा बैंड ने शानदार संगीत प्रस्तुति देकर माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। इसके साथ ही मेहंदी, सेल्फी प्वाइंट और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम का उत्सवपूर्ण माहौल बना रहा।
इसके अलावा सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर विंग की ओर से प्रतिभागियों को उपहार वितरित किए गए, जबकि क्विज और अन्य गतिविधियों के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज में सुरक्षित सड़क व्यवहार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार यातायात संस्कृति विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) सत्यवीर कटारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही एसीपी ट्रैफिक मुख्यालय परवीन कुमार, इंस्पेक्टर मंजू सिंह (टीआई/आरएससी), सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेडके मार्केटिंग डिवीजन हेड सचिन बालियान और वैल्यू लाइफ फाउंडेशन की संस्थापक श्रुति अधव भी मौजूद रहीं।

New Delhi news

यहां से शेयर करें