Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UPSC Result: मुस्कान के चेहरे पर छाई मुस्कान, यूपीएससी परीक्षा में पाई सफलता – जय हिन्द जनाब UPSC Result: मुस्कान के चेहरे पर छाई मुस्कान, यूपीएससी परीक्षा में पाई सफलता – जय हिन्द जनाब

UPSC Result: मुस्कान के चेहरे पर छाई मुस्कान, यूपीएससी परीक्षा में पाई सफलता

UPSC Result: ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुस्कान पुत्री अनिल बैसोया ने आॅल इंडिया रैंक 771 प्राप्त कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
गांव निवासी रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि मुस्कान की इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष का वातावरण है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उनके परिवार को बधाई देते हुए मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि सादोपुर गांव की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले भी गांव की पांच बेटियां सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: मिडल ईस्ट संकट की मार: घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा; पेट्रोल-डीजल पर भी मंडराए संकट के बादल

यहां से शेयर करें