Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
'भाजपा की नीतिगत चूक आर्थिक विफलता का कारणÓ – जय हिन्द जनाब 'भाजपा की नीतिगत चूक आर्थिक विफलता का कारणÓ – जय हिन्द जनाब

‘भाजपा की नीतिगत चूक आर्थिक विफलता का कारणÓ

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ‘प्रशासनिक अक्षमता और ‘नीतिगत चूक बढ़ते कृषि संकट, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की विफलता के लिए जिम्मेदार रही हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, किसानों की निराशा गुस्से में बदल गई है और वे विरोध के लिए सड़कों पर आ गए हैं। उन्होंने कहा, कृषि उपज और कृषि श्रम की कमतर मजदूरी का प्रमुख कारण अनौपचारिक मूल्य है। एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर्याप्त नहीं है। हर किसान जानता है कि एमएसपी लागत का 50 प्रतिशत का वादा एक जुमला है। चिदंबरम ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के सर्वेक्षण में कहा गया है कि 48 प्रतिशत लोगों ने महसूस किया है कि पिछले 12 महीनों में देश की आर्थिक स्थिति बदतर हुई है।

यहां से शेयर करें