Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जिला जज ने गाजियाबाद जिला न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सा जिला जज ने गाजियाबाद जिला न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सा

जिला जज ने गाजियाबाद जिला न्यायालय परिसर में मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का किया शुभारंभ

Ghaziabad news जिला न्यायालय परिसर में रविवार को मेगा/वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का शुभारंभ करते हुए जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद सिंह रावत ने कहा कि विधिक सेवा शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करना और पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ सुनिश्चित करना है।
उन्होंने विशेष रूप से वित्तीय एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं और प्राप्त जानकारी को अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि जब जागरूकता व्यापक होगी, तभी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होगा।
शिविर में कृषि, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, समाज कल्याण, महिला कल्याण, श्रम, पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा, नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), उद्योग केंद्र, पुलिस, जिला कारागार, बैंक सहायता योजनाएं (एलडीएम), विद्युत, कौशल विकास, पशुपालन, नेडा, डाक विभाग समेत अनेक विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देकर प्रमाणपत्र और लाभ वितरित किए गए।
मरीजों ने हेल्थ कैंप का भी उठाया लाभ
चिकित्सा विभाग ने न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में आमजन के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण और अन्य चिकित्सीय जांचें की गईं। कुछ न्यायिक अधिकारियों ने भी रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
डीएलएसए के पैनल अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल और पैरा लीगल वॉलंटियर्स, एचआरआईटी लॉ कॉलेज, आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा तथा रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
विधिक सेवा शिविर में यह रहे मौजूद
इस मौके पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण, स्थायी लोक अदालत की पीठासीन अधिकारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अनेक न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें