Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा स्टेडियम: तीरंदाज भरेंगे नई उड़ान, खेलो के हब के रूप में उभरेगा नोएडा : शालिनी सिंह – जय हिन्द जनाब नोएडा स्टेडियम: तीरंदाज भरेंगे नई उड़ान, खेलो के हब के रूप में उभरेगा नोएडा : शालिनी सिंह – जय हिन्द जनाब

नोएडा स्टेडियम: तीरंदाज भरेंगे नई उड़ान, खेलो के हब के रूप में उभरेगा नोएडा : शालिनी सिंह

नोएडा स्टेडियम: नोएडा स्टेडियम स्थित आर्चरी ग्राउंड में पिनाका आर्चरी अकादमी का विधिवत उद्घाटन हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ जिसका संचालन श्री अजीत कुमार सिंह आर्चरी अकादमी के सहयोग से किया जाएगा। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि शालिनी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डीडीआरडब्लूए के अध्यक्ष एन. पी. सिंह, सखा एक पहल की अध्यक्षा विभा चुघ तथा ओमवीर यादव ने संयुक्त रूप से अकादमी का शुभारंभ किया। यह अकादमी बालम सिंह खानी द्वारा संचालित की जाएगी, जिसका नेतृत्व युवा क्रांति सेना के चेयरमैन लोकेश चौहान एवं अध्यक्ष अविनाश सिंह करेंगे।

इस अवसर पर शालिनी सिंह ने कहा कि आने वाले समय में नोएडा खेलों का एक प्रमुख हब बनकर उभरेगा। उन्होंने बताया कि नोएडा के इस आर्चरी ग्राउंड में खिलाड़ियों को खान-पान, प्रशिक्षण, उपकरण एवं अन्य सभी सुविधाएं विश्वस्तरीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि नेशनल क्वालिफायर करने वाले खिलाड़ियों को तीर एवं आवश्यक उपकरण भेंट किए जाएंगे, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को संपूर्ण आर्चरी किट उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी। पैरा खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी और आर्थिक रूप से कमजोर पैरा खिलाड़ियों को फ्री सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां खिलाड़ी 8-10 बजे तक रात्रि प्रैक्टिस भी निःशुल्क कर सकेंगे।

इस अवसर पर युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि यह अकादमी क्षेत्र के युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करेगी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देगी।

कार्यक्रम में राजेंद्र चौहान, जितेंद्र चौहान, राजेश अम्बावता, गिरीश मिश्रा, दीपक शंखधर, विनोद चौहान, सोनू राणा, चंदन सिंह खानी, कौशल्या, मालिनी खानी, वीरेंद्र, अभिषेक, मोहिका, नैन्सी, भूमि, श्रेयण, उत्कर्ष, आर्यना, गौरव, लोरी, सौरभ, हिमांशु, हर्ष सहित अनेक गणमान्य लोग, खिलाड़ी एवं युवा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Disgusting act at Aligarh hotel: राजपूत ढाबे पर तंदूर कारीगर नासिर का थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो वायरल, पुलिस ने की गिरफ्तारी

यहां से शेयर करें