Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
India's first VJ, Ruby Bhatia: अमिताभ से इंटरव्यू लेने वालीं ग्लैमर गर्ल ने 30 की उम्र में छोड़ी शोहरत, अब स्पिरिचुअलिटी और लाइफ कोचिंग में मिली सुकून – जय हिन्द जनाब India's first VJ, Ruby Bhatia: अमिताभ से इंटरव्यू लेने वालीं ग्लैमर गर्ल ने 30 की उम्र में छोड़ी शोहरत, अब स्पिरिचुअलिटी और लाइफ कोचिंग में मिली सुकून – जय हिन्द जनाब

India’s first VJ, Ruby Bhatia: अमिताभ से इंटरव्यू लेने वालीं ग्लैमर गर्ल ने 30 की उम्र में छोड़ी शोहरत, अब स्पिरिचुअलिटी और लाइफ कोचिंग में मिली सुकून

India’s first VJ, Ruby Bhatia: 90 के दशक में चैनल V की पहली वीडियो जॉकी रूबी भाटिया एक समय टीवी की चहेती चेहरा थीं। मिस इंडिया कनाडा विजेता रूबी ने अमिताभ बच्चन से लेकर आम आदमी तक को इंटरव्यू किया, ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन वाले पेजेंट में जज बनीं, लेकिन करियर के पीक पर 30 साल की उम्र में सब कुछ छोड़कर स्पिरिचुअलिटी की राह चुन ली। हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में रूबी ने अपनी जिंदगी की अनसुनी कहानियां शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कनाडा में जन्मीं रूबी को बचपन में रेसिज्म का सामना करना पड़ा। फिलॉसफी की स्टूडेंट रूबी को VJ बनने का शौक नहीं था, लेकिन MTV ऑडिशन में सिलेक्ट हो गईं। चैनल V लॉन्च के बाद छह महीने तक अकेली VJ रहीं। उन्होंने कहा, “मुझे प्राइवेसी नहीं मिलती थी, बॉम्बे की भीड़ से परेशान हो गई। दो जिंदगियां जी रही थी—ग्लैमरस VJ और इस्कॉन फॉलोअर।” ब्रेकडाउन के बाद उन्होंने शोहरत छोड़ दी।

रूबी ने कसौटी जिंदगी की में नेगेटिव रोल किया, फिल्मों में काम किया (चोरी चोरी चुपके चुपके, हल्ला बोल), लेकिन खुश नहीं थीं। रोनित रॉय से ऑन-स्क्रीन क्लैश की बात भी स्वीकारी। पहली शादी सिंगर नितिन बाली से हुई, जो दो साल चली। दूसरी शादी आश्रम में मिले अजित से हुई, जो अब उनके गुरु और पति हैं। दो बेटों की मां रूबी उन्हें होमस्कूल करती हैं।

आज रूबी मुंबई में सादा जीवन जीती हैं—न नौकरानी, न ड्राइवर। वह लाइफ कोच हैं, वेट लॉस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, हैपीनैस और पर्सनल इश्यूज में मदद करती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रूबी पॉडकास्ट, वॉइसओवर और कोचिंग सेशंस ऑफर करती हैं (500-1000 रुपये में)। वह कहती हैं, “लाइमलाइट से दूर रहकर बहुत खुश हूं। लोगों की मदद करना ही मेरा मकसद है।”

रूबी की यह कहानी शोहरत की चकाचौंध से सुकून की तलाश तक की प्रेरणादायक यात्रा है।

यह भी पढ़ें: Mian will rule the world in 15 years: असम CM हिमंत के ‘मियां’ बयान पर मुस्लिम नेताओं का तीखा जवाब, AIUDF प्रमुख ने BJP को दी हार की चेतावनी
यहां से शेयर करें