Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गणतंत्र दिवस परेड-2026: दिल्ली पुलिस सर्वश्रेष्ठ घोषित गणतंत्र दिवस परेड-2026: दिल्ली पुलिस सर्वश्रेष्ठ घोषित

गणतंत्र दिवस परेड-2026: दिल्ली पुलिस सर्वश्रेष्ठ घोषित

सीआरपीएफ की मार्चिंग टुकड़ी भी जनता की पसंदीदा रही
New Delhi news  देश की शान और सैन्य अनुशासन का प्रतीक गणतंत्र दिवस परेडझ्र2026 में इस बार दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का प्रदर्शन सबसे आगे रहा। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं अन्य सहायक बलों की मार्चिंग टुकड़ियों में दिल्ली पुलिस की टुकड़ी को ‘न्यायाधीशों की पसंद’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, जबकि सीआरपीएफ की मार्चिंग टुकड़ी ने आम जनता की पसंद बनते हुए ‘लोकप्रिय पसंद’ का शीर्ष सम्मान हासिल किया।
कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड के दौरान इन टुकड़ियों ने अनुशासन, तालमेल और परेड कौशल का ऐसा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसने निर्णायक मंडल के साथ-साथ देश-विदेश के दर्शकों को भी प्रभावित किया। सटीक कदमताल, आकर्षक गठन और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण ने इन बलों की पेशेवर दक्षता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
इन उपलब्धियों के लिए 30 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे आरआर कैंप, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली में एक भव्य ट्रॉफी वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में रक्षा राज्य मंत्री गणतंत्र दिवस परेड-2026 में भाग लेने वाली सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों, झांकियों एवं अन्य विजेताओं को सम्मानित करेंगे ।
यह सम्मान दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ की कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें