Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
युवराज की मौत प्राधिकरण व प्रशासन की नाकामी का नतीजा : बीसी प्रधान – जय हिन्द जनाब युवराज की मौत प्राधिकरण व प्रशासन की नाकामी का नतीजा : बीसी प्रधान – जय हिन्द जनाब

युवराज की मौत प्राधिकरण व प्रशासन की नाकामी का नतीजा : बीसी प्रधान

नोएडा । नोएडा जैसे हाईटेक और प्रदेश के सबसे अधिक राजस्व देने वाले शहर में युवा इंजीनियर युवराज पुरोहित के साथ हुई दर्दनाक घटना को भाकियू लोक शक्ति यूनियन ने प्रशासन की घोर विफलता बताया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बी.सी. प्रधान ने इस घटना को सरासर हत्या करार देते हुए नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीसी प्रधान ने कहा कि नोएडा को उत्तर प्रदेश की ‘शो विंडो’ कहा जाता है, लेकिन इतनी आधुनिक सुविधाओं के दावे के बावजूद शहर में बुनियादी सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों को लेकर पहले ही सांसद और विधायक स्तर तक शिकायतें की जा चुकी थीं, उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसका परिणाम आज एक होनहार युवा की मौत के रूप में सामने आया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को हटाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नोएडा प्राधिकरण के सभी जिम्मेदार अधिकारियों और जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर सहित संबंधित अधिकारियों को तत्काल पद से हटाया जाए तथा उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। बीसी प्रधान ने घटना के दौरान साहस दिखाने वाले मुनेन्द्र, जो डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करता है, की प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां सरकारी विभागों से जुड़े लोग ठंडे पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सके, वहीं मुनेन्द्र ने जान की परवाह किए बिना पानी में उतरकर बचाव का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे साहसी युवक को सम्मान देने के बजाय पुलिस-प्रशासन द्वारा डराया-धमकाया गया, मुकदमे की धमकी दी गई और मीडिया से दूरी बनाए रखने का दबाव डाला गया, जो लोकतंत्र पर हमला है।

 

यह भी पढ़ें: युवराज की मौतः एसआईटी को नही मिले सवालों के जवाब

यहां से शेयर करें