Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida News: आईईसी कालेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन – जय हिन्द जनाब Greater Noida News: आईईसी कालेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन – जय हिन्द जनाब

Greater Noida News: आईईसी कालेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा । आईईसी कॉलेज में एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी स्कूलों में कार्यरत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षको को सम्मानित करने के लिये शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन संस्थान के सीएफओ अभिजीत कुमार, एक्सीक्यूटिव   निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार, निदेशक प्रोफेसर विनय गुप्ता, डॉ. भानु प्रताप सिंह सागर तथा अतिथि अभिषेक शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा, गौतम बुद्ध नगर ने दीप प्रजल्वित करके किया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार, निदेशक प्रोफेसर विनय गुप्ता, तथा डा. भानु प्रताप सिंह सागर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्र के निर्माण में शिक्षको के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी चंद शर्मा ने कहा कि देश के निर्माण में शिक्षको का योगदान अतुलनीय है तथा शिक्षक ही एक अच्छे राष्ट् के निमार्ता होते है।

इस अवसर पर अतिथि अभिषेक शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा, गौतम बुद्ध नगर ने सभी शिक्षकों को बधाई देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक तथा संस्थान के एडमिशन हैड नुरुल हसन  ने बताया कि इस अवसर पर एन सी आर क्षेत्र के 188 से अधिक प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों को शाल ओढाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के अंत में संस्थान के डीन एकेड्मिक्स प्रोफेसर विभूति शरण ने सभी आयोजनकर्ताओं तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

read this also: 10 हजार की SIP से 5 साल में बने 10 लाख, 2026 में और महंगा होगा सोना!

यहां से शेयर करें