Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida News: राज्य महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई सामने आई ये शिकायतें – जय हिन्द जनाब Greater Noida News: राज्य महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई सामने आई ये शिकायतें – जय हिन्द जनाब

Greater Noida News: राज्य महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई सामने आई ये शिकायतें

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने कार्यालय खंड विकास अधिकारी दादरी के सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कई गंभीर शिकायते सामने आई। महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में कुल 10 प्रकरण किये दर्ज

जनसुनवाई के दौरान कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए। डॉ. भराला ने अधिकारियों को बाल विवाह रोकने हेतु शपथ दिलाई और महिलाओं से कहा कि बाल विवाह एक गैरकानूनी कृत्य है जो बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास में बाधक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मातृत्व और सुरक्षित बचपन ही एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित समाज की मजबूत नींव हैं। इस अवसर पर उपायुक्त पुलिस महिला सुरक्षा मनीषा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, संरक्षण अधिकारी विभा, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक रिंकी रानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

5 लाभार्थियों को बेबी किट की वितरित
कार्यक्रम के दौरान 5 लाभार्थियों को बेबी किट वितरित किए गए और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार विधिवत रूप से संपन्न कराया गया। इसके साथ ही, बाल विकास परियोजना दादरी द्वारा राज्य कौशल मिशन के अंतर्गत मोटे अनाज से बने पौष्टिक व्यंजन जैसे रागी टिक्की, चना दाल खिचड़ी, सूजी इडली, बाजरे के बिस्किट आदि के स्टॉल लगाए गए। डॉ. भराला ने स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना की।
जनसुनवाई एवं पोषण कार्यक्रम के बाद उन्होंने सेक्टर-62 नोएडा स्थित राजकीय बालध्बालिका ग्रह एवं वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुविधाओं और पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा करते हुए सुधारात्मक दिशा निर्देश दिए गए।

 

यह भी पढ़ें: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को, जानिए क्या है दाखिले के नियम

यहां से शेयर करें