Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ATS Payas Highways Society Sensational Murder: मणिपुर की महिला ने लिव-इन पार्टनर दक्षिण कोरियाई नागरिक को चाकू घोंपकर मारा, गर्लफ्रेंड बन गयी हत्यारी – जय हिन्द जनाब ATS Payas Highways Society Sensational Murder: मणिपुर की महिला ने लिव-इन पार्टनर दक्षिण कोरियाई नागरिक को चाकू घोंपकर मारा, गर्लफ्रेंड बन गयी हत्यारी – जय हिन्द जनाब

ATS Payas Highways Society Sensational Murder: मणिपुर की महिला ने लिव-इन पार्टनर दक्षिण कोरियाई नागरिक को चाकू घोंपकर मारा, गर्लफ्रेंड बन गयी हत्यारी

ATS Payas Highways Society Sensational Murder: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मणिपुर की एक युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर, जो दक्षिण कोरिया का नागरिक था, की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

मृतक की पहचान डक ही यू (Duck Hee Yuh) के रूप में हुई है, जो दक्षिण कोरिया के चेओंगजू शहर का रहने वाला था। वह एक प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था और भारत में कई वर्षों से रह रहा था। आरोपी महिला का नाम लुंजेना पामाई (Lunjeana Pamai) है, जो मणिपुर के बिश्नुपुर जिले के थंगल गांव की निवासी है। दोनों पिछले लगभग दो वर्षों से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एटीएस पायस हाइडवेज सोसाइटी में एक फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

एडीसीपी का बयान

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी महिला हिरासत में है और पूछताछ जारी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं, जिसमें हत्या में इस्तेमाल चाकू भी शामिल है। देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी महिला ने डक ही लू पर सीधे चाकू से वार किया। कुछ देर बाद आरोपी महिला गंभीर रूप से घायल डक ही लू को एंबुलेंस में लेकर कासना स्थित जिम्स अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कासना कोतवाली को दी।

बता दें कि रविवार सुबह सूचना मिलने के बाद कासना पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े नॉलेज पार्क थाना पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एसीपी हेमंत उपाध्याय ने बताया कि है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों लंबे समय से सहमति संबंध में रह रहे थे। नॉलेज पार्क थाने में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

आरोपी के दफ्तर पर हुई थी मुलाकात
जांच में पता चला है कि कार्यस्थल पर युवती और विदेशी मैनेजर की मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है।

इस घटना को जानकारी के लिए दक्षिण कोरियाई दूतावास को सूचित कर दिया गया है। यह घटना घरेलू हिंसा और लिव-इन रिलेशनशिप में बढ़ते तनाव की ओर इशारा करती है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Breaking New: उमर-शरजील को छोड़ सभी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

यहां से शेयर करें