Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भारत में विदेशी बैंक खोलने के प्रस्तावों पर आईडीसी की बैठक में की गई चर्चा भारत में विदेशी बैंक खोलने के प्रस्तावों पर आईडीसी की बैठक में की गई चर्चा

भारत में विदेशी बैंक खोलने के प्रस्तावों पर आईडीसी की बैठक में की गई चर्चा

Reserve Bank of India:

Reserve Bank of India: नई दिल्‍ली। भारत में विदेशी बैंकों की शाखा, प्रतिनिधि कार्यालय या सब्सिडियरी खोलने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को मिले प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को नई दिल्‍ली में बैठक हुई। अंतर-विभागीय समिति (आईडीसी) की यह बैठक वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू की अध्यक्षता में हुई।

Reserve Bank of India:

वित्त मंत्रालय के मुताबिक बैठक में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक के सदस्य मंत्रालयों और विभागों ने भाग लिया। बैठक में उचित विचार-विमर्श के बाद समिति ने अपने समक्ष रखे गए उन प्रस्तावों की अनुशंसा की।

आईडीसी एक समिति है, जिसमें वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) नोडल विभाग के रूप में विदेशी और घरेलू बैंकों से प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन करता है। आम सहमति पर पहुंचने से पूर्व समिति सदस्य मंत्रालयों, विभागों जैसे गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और वित्त विभाग से सुरक्षा, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से संबंधित मामलों पर परामर्श करके उनकी राय लेती है।

Reserve Bank of India:

Delhi-NCR Pollution: GRAP-3 के प्रतिबंध हटाए गए, बारिश और तेज हवाओं से हवा हुई साफ

यहां से शेयर करें