Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
The Kerala Story 2': शूटिंग पूरी, 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज! – जय हिन्द जनाब The Kerala Story 2': शूटिंग पूरी, 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज! – जय हिन्द जनाब

The Kerala Story 2′: शूटिंग पूरी, 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज!

The Kerala Story 2′: 2023 में रिलीज हुई विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अब इसके सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

कड़ी सुरक्षा में हुई शूटिंग
सूत्रों के हवाले से खबर है कि ‘द केरल स्टोरी 2’ की शूटिंग बेहद गोपनीय और सुरक्षित तरीके से की गई। प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह नहीं चाहते थे कि शूटिंग के दौरान कोई विवाद या लीक हो। सेट पर कास्ट और क्रू मेंबर्स को फोन इस्तेमाल करने की मनाही थी, ताकि कोई जानकारी बाहर न जाए। फिल्म की कहानी केरल पर ही आधारित है और पहली फिल्म से ज्यादा गंभीर व डार्क बताई जा रही है।

फिल्म के डायरेक्टर और कास्ट की जानकारी अभी तक गुप्त रखी गई है। कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों का दावा है कि फिल्म पूरी तरह तैयार है।

पहली फिल्म की सफलता
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी ‘द केरल स्टोरी’ ने 2023 में विवादों के बावजूद कमाल किया था। अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म ने भारत में 241 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार पहुंची। लंबे समय तक थिएटर्स में चलने वाली इस फिल्म को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के अवॉर्ड भी मिले।

सीक्वल को लेकर दर्शकों में उत्सुकता चरम पर है। क्या यह फिल्म भी पहली की तरह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी? आने वाला समय बताएगा। फिलहाल, 27 फरवरी 2026 को रिलीज की खबर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Barabanki Police Take Major Action: ऑनलाइन ठगी के 8 शातिर गिरफ्तार, OLX-फेसबुक पर फर्जी नौकरी और बेटिंग का जाल बिछाते थे

यहां से शेयर करें