Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida rented Thar carnage: नाबालिग ने किराए की थार से मचाया तांडव, वाहनों को मारा टक्कर, कई लोग घायल, वीडियो वायरल – जय हिन्द जनाब Noida rented Thar carnage: नाबालिग ने किराए की थार से मचाया तांडव, वाहनों को मारा टक्कर, कई लोग घायल, वीडियो वायरल – जय हिन्द जनाब

Noida rented Thar carnage: नाबालिग ने किराए की थार से मचाया तांडव, वाहनों को मारा टक्कर, कई लोग घायल, वीडियो वायरल

Noida rented Thar carnage: नोएडा के सेक्टर-22 और सेक्टर-24 क्षेत्र में गुरुवार शाम एक नाबालिग लड़के ने किराए पर ली गई महिंद्रा थार SUV से सड़क पर हाहाकार मचा दिया। परिजनों को देखकर घबराहट में उसने गाड़ी तेजी से बैक की और रफ्तार में भागते हुए एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो से तीन लोग घायल हो गए, जबकि पांच से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नाबालिग दिल्ली के कोंडली क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पिता इंटीरियर का काम करते हैं।

नाबालिग बिना परिवार को बताए घर से निकला था और कथित तौर पर घर से पैसे लेकर दिल्ली में थार किराए पर ली। वह अपने दोस्त या गर्लफ्रेंड से मिलने नोएडा आया था। थार में उसका एक अन्य नाबालिग साथी भी सवार था।

सेक्टर-22 में ESIC अस्पताल के पास परिजनों को देखते ही वह घबरा गया। बचने की कोशिश में उसने थार को तेजी से बैक किया और फिर तेज रफ्तार में आगे भगाया। इस दौरान उसने एक बोलेरो कार, दो-तीन स्कूटी/बाइक और एक बुलेट सहित कई वाहनों को टक्कर मार दी। घायलों में बाइक सवार पवन, सुमित और फरीदाबाद के राणा सिंह शामिल हैं। एक घायल को सिर में चोट आई, जबकि बुलेट की टंकी फट गई। सौभाग्य से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन सड़क पर अफरातफरी मच गई।

कुछ दूर चलने के बाद थार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। स्थानीय लोगों ने सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। थार को जब्त कर लिया गया है। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि जांच की जा रही है कि नाबालिग को यह लग्जरी SUV किराए पर कैसे और क्यों दी गई।

जांच में पता चला है कि थार लखनऊ नंबर की है और उसके पीछे ‘उच्च न्यायालय’ लिखा हुआ है, जिससे रसूखदार मालिक की आशंका जताई जा रही है। गाड़ी पर पहले से तीन चालान पेंडिंग हैं—दो ओवरस्पीडिंग और एक रेड लाइट जंपिंग के। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना एक बार फिर नाबालिगों द्वारा लग्जरी वाहन चलाने और किराए पर वाहन देने की प्रथा पर सवाल उठा रही है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वायरल वीडियो में थार का तेज रफ्तार में टक्कर मारना और क्षतिग्रस्त वाहन साफ दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Codeine cough syrup syndicate: फर्जी फर्मों का विशाल जाल, रियल एस्टेट में करोडो से अधिक निवेश के सबूत, ED की जांच में बड़े खुलासे
यहां से शेयर करें