Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
वकील का कारनामाः मरे हुए व्यक्ति की बेची जमीन, अब पुलिस... – जय हिन्द जनाब वकील का कारनामाः मरे हुए व्यक्ति की बेची जमीन, अब पुलिस... – जय हिन्द जनाब

वकील का कारनामाः मरे हुए व्यक्ति की बेची जमीन, अब पुलिस…

गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे वकील को गिरफ्तार किया है जिसने मरे हुए व्यक्ति की जमीन बेच दी। इसका नाम नवीन राणा बताया गया है। वकील ने 1993 में मर चुके ओम प्रकाश बनकर उनकी जमीन धोखाधड़ी से बेच दी. आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खोला और करीब 60 लाख रुपये अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिए।

मामला साइबर सिटी गुरुग्राम का
पुलिस से मिली जाकारी कु अनुसार साइबर सिटी गुरुग्राम में एक वकील की ऐसी करतूत सामने आई है। पुलिस ने नवीन राणा नामक एक 40 वर्षीय वकील को गिरफ्तार किया है, जिसने 1993 में मर चुके एक व्यक्ति को कागजों में जिंदा दिखाकर उसकी जमीन बेच दी और लाखों रुपये डकार लिए।
मरे हुए व्यक्ति की जमीन के फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचकर वकील ने कंपनी से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक वकील को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवीन राणा (40) के रूप में हुई है, जो बजघेड़ा गांव का रहने वाला है और गुरुग्राम कोर्ट में वकालत करता था।

आरोपी ने ओम प्रकाश नाम के व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाया, जबकि असली ओम प्रकाश की मौत वर्ष 1993 में हो चुकी थी. एक्सिस बैंक की सदर बाजार शाखा के मैनेजर ने 10 सितंबर 2024 को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर ने सब इंस्पेक्टरों को पठाया कानून का पाठ, जानिए आमजन से व्यवाहर के क्या बताए तरीके

यहां से शेयर करें