Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: रास्ता बनाने के लिए बिल्डर पर पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप – जय हिन्द जनाब Noida News: रास्ता बनाने के लिए बिल्डर पर पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप – जय हिन्द जनाब

Noida News: रास्ता बनाने के लिए बिल्डर पर पेड़ों की अवैध कटाई का आरोप

Noida News । सेक्टर-151 में बिल्डर द्वारा रास्ता बनाने के लिए सर्विस रोड और डिवाइडर पर लगे कई पेड़ों को जड़ से काटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसीसी ग्रुप द्वारा कमर्शियल मार्केट के सामने अवैध रूप से डिवाइडर तोड़कर रास्ता बनाया गया, जिसके चलते अर्जुन प्रजाति के कई पेड़ों की कटाई कर दी गई। इस संबंध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर से शिकायत कर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि एनपीएस पुलिस चौकी से जेपी अमन की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित सर्विस रोड पर यह अवैध निर्माण किया गया है। रास्ते में आने वाले पेड़ों को बिना अनुमति काट दिया गया, जबकि ये पेड़ नोएडा प्राधिकरण द्वारा वर्षों पूर्व लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि यदि जनपद में इसी तरह पेड़ों की कटाई होती रही तो पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित बिल्डर द्वारा पूर्व में भी वन विभाग की अनुमति के बिना पेड़ों की कटाई की गई थी, जिस पर शिकायत के बाद वन विभाग ने जुमार्ना लगाया था। इसके बावजूद दोबारा इस तरह की कार्रवाई किया जाना कानून का खुला उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें: बरेली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट 20 मिनट तक आसमान में मंडराई, दिल्ली पर हुई लैंडिग

यहां से शेयर करें