Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जहरीली हवा में दम घुटी दिल्ली, एक्यूआई 400 पार जहरीली हवा में दम घुटी दिल्ली, एक्यूआई 400 पार

जहरीली हवा में दम घुटी दिल्ली, एक्यूआई 400 पार, वजीरपुर–विवेक विहार सबसे प्रदूषित

toxic air :

toxic air : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली इन दिनों जहरीली हवा की चपेट में है। हवा की गति कम होने और तापमान में गिरावट ने प्रदूषण स्तर को और खराब कर दिया है। रविवार को सुबह दिल्ली धुंध और हल्के कोहरे की चादर में ढकी रही, जबकि आसमान में घना स्मॉग नजर आया। दृश्यता घटने से लोगों को यात्रा में परेशानी हुई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 391 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। यह शनिवार की तुलना में 21 अंक अधिक है।

toxic air :

वाहनों का प्रदूषण सबसे बड़ा कारण

दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए तैयार निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहनों का प्रदूषण सबसे अधिक 18.45% रहा।

इसके अलावा— पराली का योगदान: 2.47%,  निर्माण गतिविधियां: 2.72%,  आवासीय क्षेत्रों का योगदान: 4.63%

सीपीसीबी के अनुसार रविवार को हवा उत्तर दिशा से मात्र 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। कम हवा और ठंड ने प्रदूषण को जमीन के करीब रोक दिया, जिससे फिजा और जहरीली हो गई।

 मंगलवार तक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहेगी हवा

दोपहर 3 बजे तक दिल्ली में— PM10: 373.3 µg/m³ –  PM2.5: 215.8 µg/m³

सीपीसीबी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि मंगलवार तक हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रहेगी। इससे सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी हो सकती है। खांसी, आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायतें बढ़ने की आशंका है। कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा ‘गंभीर’ स्तर पर रिकॉर्ड की गई।

toxic air : एनसीआर में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित

दिल्ली से सटे एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे जहरीली रही, जहां AQI 437 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

अन्य शहरों का हाल

 नोएडा: 418

ग्रेटर नोएडा: 399

गुरुग्राम: 295

 फरीदाबाद: 237 (एनसीआर में सबसे साफ, फिर भी ‘खराब’ श्रेणी)

 दिल्ली के प्रमुख इलाकों में एक्यूआई

वजीरपुर: 459

विवेक विहार: 457

रोहिणी: 453

जहांगीरपुरी: 448

बवाना: 443

आनंद विहार: 438

अशोक विहार: 433

नरेला: 424

मुंडका: 422

सोनिया विहार: 422

पंजाबी बाग: 421

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने, मास्क पहनने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

toxic air :

वैश्विक मंच से अहम संदेश देकर दक्षिण अफ्रीका से रवाना हुए पीएम मोदी

यहां से शेयर करें