Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा के इस सेक्टर में नल से नही टैंकरों से पहुंच रहा पानी, स्थानीय निवासी परेशान, प्राधिकरण चुप – जय हिन्द जनाब नोएडा के इस सेक्टर में नल से नही टैंकरों से पहुंच रहा पानी, स्थानीय निवासी परेशान, प्राधिकरण चुप – जय हिन्द जनाब

नोएडा के इस सेक्टर में नल से नही टैंकरों से पहुंच रहा पानी, स्थानीय निवासी परेशान, प्राधिकरण चुप

Noida Water Crisis: उत्तर प्रदेश में नोएडा को सबसे हाईटेक शहरों में से एक माना जाता है। यहाँ जमीन के रेट भी इस वक्त आम जनता की पहुंच से बाहर है। लाखों रुपए मीटर की जमीन खरीदने के बाद भी सुविधाओं के नाम पर नोएडा में लोग खुद को ठगा सा महसूस करते हैं। नोएडा का एक ऐसा सेक्टर है जहाँ पिछले कई हफ्तों से पानी की आपूर्ति नलों से नहीं बल्कि टैंकरों से की जा रही है। ये सेक्टर 56 है, जहाँ पर लगातार निवासी परेशान है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी ने कहा कि प्राधिकरण से शिकायत कर करके हम परेशान हो चुके हैं, लेकिन आश्वासन मिलता है समस्या का समाधान नहीं। अत्यंत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे सेक्टर 56 में पानी आपूर्ति पिछले एक माह से निरंतर अव्यवस्थित चल रही है, सेक्टरनिवासी निजी टैंकरों से पानी मंगवाने के लिए विवश हैं, त्योहारों का समय चल रहा है, परंतु अधिकारियों से बार बार शिकायत पर भी, दीपावली, छट पूजा में भी पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो सकी है। आप से करबद्ध प्रार्थना है कि अपने स्तर से हस्तक्षेप कर पानी की समस्या का निराकरण करने की कृपा करें।

 

यह भी पढ़ें: Delhi Breaking News: आज से इन वाहनों की दिल्ली में एंट्री हुई बंद

यहां से शेयर करें