Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दो बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर गिरफ्तार दो बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

दो बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

New Delhi news उत्तर-पश्चिमी जिले की विदेशी सेल ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को महिंद्रा पार्क थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और दिन में भीख मांगने के साथ-साथ रात में आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त थे।
उत्तर पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बुधवार को बताया कि जिले की विदेशी सेल को सूचना मिली थी कि महिंद्रा पार्क इलाके के पास कुछ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नई सब्जी मंडी क्षेत्र में छापेमारी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम तपोष विश्वास उर्फ नंदनी (37) और मेहदी हसन सजल उर्फ लीमा (21 ) बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आए थे। जांच में उनके मोबाइल फोन से बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र और बैन आईएमओ ऐप मिला।
पुलिस के अनुसार, दोनों ने जेंडर अफर्मिंग सर्जरी कराई थी ताकि वे अपनी पहचान छिपाकर महिलाओं के रूप में रह सकें। वे मेकअप, साड़ी-सलवार, नकली बाल और अन्य स्त्री-सज्जा सामग्री का प्रयोग करते थे तथा आवाज और हावभाव भी बदल लिए थे। पुलिस अब दोनों के निर्वासन की कानूनी प्रक्रिया विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के माध्यम से आगे बढ़ा रही है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पुलिस दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रखेगी।

New Delhi news

यहां से शेयर करें