Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पर्यावरण मंत्री सिरसा ने हाथी घाट की पर की सफाई, छठ पर्व पर की समीक्षा पर्यावरण मंत्री सिरसा ने हाथी घाट की पर की सफाई, छठ पर्व पर की समीक्षा

पर्यावरण मंत्री सिरसा ने हाथी घाट की पर की सफाई, छठ पर्व पर की समीक्षा

New Delhi news  दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को आईटीओ स्थित हाथी घाट पहुंचकर छठ पर्व से पहले घाट की सफाई करते हुए छठ की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने वाले हमारे लाखों पूर्वांचली भाइयों-बहनों के लिए छठ पूजा केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, हिंदू धर्म की आस्था, अपनी मिट्टी से जुड़ाव और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।
मंत्री सिरसा ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौर में हमारे पूर्वांचली परिवारों को कहीं यमुना की गंदगी में पूजा करने के लिए मजबूर होना पड़ा, तो कहीं घाटों की साफ-सफाई और धार्मिक व्यवस्थाओं की पूरी तरह अनदेखी की गई।
उन्होंने कहा कि इस बार छठी मईया के आशीर्वाद से सत्ता बदली और दिल्ली के हालात भी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का हर सिपाही इस बात के लिए समर्पित है कि हमारे सभी पूर्वांचली साथियों को छठ पूजा के दौरान सर्वोत्तम सुविधाएं मिलें।
मंत्री सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार छठ पूजा के लिए सभी तैयारियां कर रही है। मुख्यमंत्री ने यमुना घाट पर छठ पूजा की अनुमति पहले ही दे चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी छठ घाटों पर पूजा का आयोजन होगा, वहां सफाई अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री छठ पूजा की तैयारियों की निगरानी कर रही हैं। सांसद,विधायक और पार्षद छठ पूजा से पहले घाटों की सफाई अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।
मंत्री सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने पूर्वांचली परिवारों की आस्था और सनातन परंपरा का सम्मान करती हैं और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर हैं। उन्होंने छठी मईया से सभी दिल्लीवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना कीं।

New Delhi news

यहां से शेयर करें