Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भाकियू टिकैत का किसानों की 17 सूत्रीय मांगों को देकर जिला भाकियू टिकैत का किसानों की 17 सूत्रीय मांगों को देकर जिला

भाकियू टिकैत का किसानों की 17 सूत्रीय मांगों को देकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Ghaziabad news भाकियू जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि खेती अब घाटे का सौदा बन चुकी है, प्राकृतिक आपदाओं और आवारा पशुओं के प्रकोप के साथ-साथ बढ़ती लागत ने किसानों की कमर तोड़ दी है।
उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य और सम्मान नहीं मिल रहा।भाकियू जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को किसानों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन और एडीएम रणविजय सिंह को ज्ञापन देते हुए यह विचार व्यö किए।
प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह ने कहा कि गन्ने का न्यूनतम मूल्य 450 रुपए प्रति क्विंटल, छोटे किसानों के ऋण माफ, बिजली पर रियायत, आवारा पशुओं के नियंत्रण के लिए नीति, फसल बीमा में पारदर्शिता और समय पर मुआवजा, एमएसपी को कानूनी दर्जा, किसान पेंशन योजना, कृषि मंडी व भंडारण केंद्रों का विस्तार, और झूठे मुकदमों की वापसी करने की मांग की। इसके साथ ही किसानों ने मुख्यमंत्री से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुधारने और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने का आग्रह किया है।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें