Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अनाया बांगर की ग्लैमरस अदाओं ने मचाया धमाल: सोशल मीडिया पर रेड ड्रेस वाली रील वायरल, फैंस बोले- ‘एक्ट्रेस भी फेल’ – जय हिन्द जनाब अनाया बांगर की ग्लैमरस अदाओं ने मचाया धमाल: सोशल मीडिया पर रेड ड्रेस वाली रील वायरल, फैंस बोले- ‘एक्ट्रेस भी फेल’ – जय हिन्द जनाब

अनाया बांगर की ग्लैमरस अदाओं ने मचाया धमाल: सोशल मीडिया पर रेड ड्रेस वाली रील वायरल, फैंस बोले- ‘एक्ट्रेस भी फेल’

Anaya Bangar News: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। ट्रांसजेंडर मॉडल और रियलिटी शो स्टार अनाया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक ग्लैमरस रील पोस्ट की, जिसमें उन्होंने टाइट रेड ड्रेस में कातिलाना अदाएं दिखा रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी स्टाइलिश पोजेस व कॉन्फिडेंस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
अनाया ने 5 अक्टूबर को टाइम्स फैशन वीक के दौरान कैप्चर की गई अपनी मिरर सेल्फी और रील शेयर की। वीडियो में वह हाई नेक वाली फुल स्लीव्स रेड बॉडी-हगिंग गाउन में नजर आ रही हैं, जो वेस्ट पर प्लीट्स और हल्की फ्लेयर्स के साथ डिजाइन की गई है। उनके खुले बालों के साथ साइड पार्टीशन, गोल्डन हूप्स इयरिंग्स और ब्लैक क्लच ने लुक को और क्लासी बना दिया। रील में अनाया की पोजेस इतनी ग्रेसफुल हैं कि दर्शक उनकी ग्लैमरस अदा से प्रभावित हो गए। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “Cricketer | Model जो उनके क्रिकेट बैकग्राउंड और मॉडलिंग करियर को हाइलाइट करता है।

यह पोस्ट आते ही वायरल हो गई। इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली अनाया की रील को हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं। फैंस ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “बहुत स्टनिंग लुक है अनाया!”, “लाल परी लग रही हो!”, “एक्ट्रेस भी फेल हो जाएंगी तुम्हारी अदाओं के आगे!”। कुछ यूजर्स ने उनकी जेंडर ट्रांजिशन जर्नी की भी सराहना की, लिखते हुए, “कॉन्फिडेंस किंग! इंस्पायरिंग लग रही हो।” हालांकि, कुछ ट्रोल्स ने नेगेटिव कमेंट्स भी किए, लेकिन अनाया ने उन्हें इग्नोर करते हुए पॉजिटिव वाइब्स पर फोकस रखा।

अनाया बांगर का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। संजय बांगर की बेटी होने के बावजूद, उन्होंने 2024 में पब्लिकली अपनी ट्रांसजेंडर आइडेंटिटी को स्वीकार किया। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में हिस्सा लेते हुए उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था कि एक मशहूर क्रिकेटर ने उन्हें सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भेजा था। शो के बाद अनाया फैशन वर्ल्ड में सक्रिय हो गईं और वेस्टर्न से लेकर देसी लुक्स तक सबमें छा रही हैं। उनकी यह लेटेस्ट पोस्ट साबित करती है कि चुनौतियों के बावजूद वह अपनी पहचान को गर्व से जी रही हैं।

सोशल मीडिया पर अनाया की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी पर्सनाल स्टोरीज और स्टाइलिश कंटेंट युवाओं को इंस्पायर करते हैं। अनाया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं जो मन में आता है, वो पोस्ट करती हूं। जिंदगी को खुलकर जियो।” फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही अनाया को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े: छठ पूजा के लिए बिहार पहुंचने की होड़: देशभर के रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़
यहां से शेयर करें