Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने चौथे दिन कमाए 7.75 करोड़ रूपये फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने चौथे दिन कमाए 7.75 करोड़ रूपये

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने चौथे दिन कमाए 7.75 करोड़ रूपये

film Sunny Sanska: अभिनेता वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। दर्शकों के बीच फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और धीरे-धीरे सिनेमाघरों में रफ्तार पकड़ रही है।

film Sunny Sanska:

वीकेंड पर बढ़ी कमाई

पहले दिन दमदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन वीकेंड आते-आते फिल्म ने फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज के चौथे दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने 9.25 करोड़, दूसरे दिन 5.5 करोड़ और तीसरे दिन 7.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह चार दिनों में वरुण और जाह्नवी की फिल्म की कुल कमाई 30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बजट करीब 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, रिलीज के चार दिनों में फिल्म ने अब तक 30 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। ऐसे में अगर फिल्म को हिट की श्रेणी में आना है, तो आने वाले दिनों में इसे अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखनी होगी। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में वरुण और जाह्नवी के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

film Sunny Sanska:

नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का उठाया बीड़ा

यहां से शेयर करें