Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एंटी रोमियो ने टीम ने बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक एंटी रोमियो ने टीम ने बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

एंटी रोमियो ने टीम ने बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Muradnagar news  एकलव्य पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत बालिकाओं में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मसुरक्षित बनाना था।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक मनीषा, मुस्कान, गगन राणा और कांस्टेबल रोहित ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा तकनीक, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया की सावधानियां और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के महत्व से अवगत कराया।
विद्यालय के चेयरमैन चौ. सत्यपाल सिंह, प्रबंधक कल्याण सिंह, उप-प्रधानाचार्य विकास कुमार त्यागी एवं प्रशासनिक अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने पहल की सराहना की और छात्राओं को प्रेरित किया कि वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और समाज में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा को बढ़ावा दें।
प्रबंधक सतपाल चौधरी ने बताया कि विद्यालय प्रशासन ने इस कार्यक्रम को नियमित गतिविधियों में शामिल करने का भी संकल्प लिया। ताकि छात्राओं में सुरक्षा और जागरूकता की भावना निरंतर बनी रहे।

Muradnagar news

यहां से शेयर करें