Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बैंकों के पास बिना दावे के पड़ी 1.84 लाख करोड़ की संपत्तियां असली मालिकों तक पहुंचे बैंकों के पास बिना दावे के पड़ी 1.84 लाख करोड़ की संपत्तियां असली मालिकों तक पहुंचे

बैंकों के पास बिना दावे के पड़ी 1.84 लाख करोड़ की संपत्तियां असली मालिकों तक पहुंचे : वित्त मंत्री

Nirmala Sitharaman:

Nirmala Sitharaman: अहमदाबाद। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को यहां कहा कि बैंकों और नियामकों के पास 1.84 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय संपत्तियां बिना दावे के पड़ी हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये संपत्तियां उनके असली मालिकों तक पहुंचें।

Nirmala Sitharaman:

केंद्रीय वित्त मंत्री ने गांधीनगर में वित्तीय क्षेत्र में लावारिस संपत्तियों पर राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ के शुभारंभ के अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही। सीतारमण ने राज्य के वित्‍त मंत्री कनुभाई देसाई और बैंकों एवं वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में गांधीनगर से तीन महीने के “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान की शुरुआत की।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि बैंकों और नियामकों के पास बैंक जमा, बीमा, भविष्य निधि या शेयरों के रूप में 1.84 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय संपत्तियाँ बिना दावे के पड़ी हैं। सीतारमण ने कहा, “मैं यहां सभी से इस अभियान का राजदूत बनने के लिए कहना चाहती हूं। कृपया अपने संपर्कों से संपर्क करें और पूछें कि क्या उनके पास कोई लावारिस वित्तीय संपत्ति है।”

उन्होंने अधिकारियों से 3 महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान इन लावारिस संपत्तियों को उनके असली मालिकों तक पहुंचाने के लिए तीन ‘ए’- जागरूकता, पहुंच और कार्रवाई- पर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण करने और अपनी संपत्ति का दावा करने के लिए उन्हें मार्गदर्शन करने में मदद करें। वित्तीय सेवा विभाग के अनुसार 1,84,000 करोड़ रुपये वहां पड़े हैं। ये सुरक्षित हैं।

वित्‍त मंत्री ने कहा, मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि यह पूरी तरह सुरक्षित है। आप जब चाहें, उचित कागजात के साथ आएं। आपको पैसा दिया जाएगा। सरकार इसकी संरक्षक है। यह बैंक के जनिए या सेबी के माध्यम से हो सकता है। यह किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से हो सकता है, लेकिन यह सुरक्षित अभिरक्षा में पड़ा है।

Nirmala Sitharaman:

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया, जडेजा-सिराज चमके

यहां से शेयर करें