Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
लॉ की छात्रा ने किया सुसाइड – जय हिन्द जनाब लॉ की छात्रा ने किया सुसाइड – जय हिन्द जनाब

लॉ की छात्रा ने किया सुसाइड

ग्रेटर नोएडा। आज सुबह लॉ की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक बॉयफ्रेंड से फोन पर कहासुनी के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढऩे वाली लॉ की छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल अपने कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना थाना कासना क्षेत्र के अल्फा सेक्टर-2 की है। बताया जा रहा है कि झांसी की रहने वाली युवती अपनी बड़ी बहन के साथ रहती थी। गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढऩे वाली लॉ की छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम युवती और उसके बॉयफ्रेंड के बीच फोन पर कुछ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया : सीओ-1 ग्रेटर नोएडा श्वेताभ पांडेय के मुताबिक, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर इस बारे में शुरुआती जानकारी इक_ी की जारी है। इसके साथ ही पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि मृतक छात्रा किस बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी। फिलहाल इसे आत्महत्या से जोडक़र जांच कर रही है।

यहां से शेयर करें