Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सपा के चार कद्दावर नेताओं को मिली जमानत, अब बीजेपी की बढी टेंशन – जय हिन्द जनाब सपा के चार कद्दावर नेताओं को मिली जमानत, अब बीजेपी की बढी टेंशन – जय हिन्द जनाब

सपा के चार कद्दावर नेताओं को मिली जमानत, अब बीजेपी की बढी टेंशन

UP Politics News: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी की टेंशन बढने लगी है। चुनाव से पहले चार कद्दावर सपा नेताओं की जमानत हासिल कर जेल से बाहर आना समाजवादी पार्टी के लिए एक राहत भरी खबर लेकर आया है। हालाँकि भाजपा की चुनावी टेंशन इनसे बढ़ सकती है। हाल ही में कोर्ट से जमानत पाने वाले चारों सपा नेता एक साल से अधिक समय से जेल की सलाखों के पीछे थे। इनमें सबसे अहम नाम रामपुर के पूर्वं सांसद आजम खान का है। इनके अलावा इरफान सोलंकी, जुगेन्द्र और रामेश्वर सिंह यादव को भी जमानत मिल चुकी है। चारों नेता अब बाहर आकर बीजेपी की टेंशन बढा रहे है।

कोर्ट ने जिन चार सपा नेताओं को जमानत दी है, उनमें आजम खान के अलावा पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, जुगेंद्र यादव और रामेश्वर यादव का नाम शामिल हैं। इन सभी का अपने क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभुत्व है और इन नेताओं पर कई केस दर्ज हैं। यूपी की मुलायम सिंह यादव सरकार और अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे मोहम्मद आजम खान करीब 23 महीने हिरासत में बिताने के बाद 23 सितंबर, 2025 को सीतापुर जिला जेल से बाहर आए।

यूपी पुलिस के रिकॉर्ड बताते हैं कि आजम खान पर कुल1 07 मामले दर्ज हैं, जिनमें से रामपुर के बाहर केवल पांच मामले दर्ज हैं। अब तक 93 मामलों में जमानत मिल चुकी है। लखनऊ और फिरोजाबाद में एक-एक और मुरादाबाद में तीन। बाकी ज्यादातर मामले रामपुर के अजीम नगर और सिविल लाइंस थानों में दर्ज हैं। रिकॉर्ड आगे बताते हैं कि इनमें से 81 से ज्यादा मामले 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद दर्ज किए गए थे। इनमें से लगभग 70 मामले अकेले 2019 में दर्ज किए गए थे, इसके बाद 2020 में छह और मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में जमीन हड़पने, धोखाधड़ी, बर्बरता, अतिचार, अभद्र भाषा और आपराधिक धमकी सहित कई तरह के आरोप शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: गरबा नाइट में झूमीं बड़ौदा की ‘सबसे खूबसूरत महारानी’, 25,000 करोड़ के आलीशान महल की मालकिन ने सादगी से जीते लाखों दिल

यहां से शेयर करें