Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डूब गया कोलकाता, कई लोगों की मौत सेंकड़ों बेघर – जय हिन्द जनाब डूब गया कोलकाता, कई लोगों की मौत सेंकड़ों बेघर – जय हिन्द जनाब

डूब गया कोलकाता, कई लोगों की मौत सेंकड़ों बेघर

Heavy Rail in Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके आसपास के क्षेत्रों में रात भर हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर चुका है और यातायात भी ठप हो गया। आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं और कोलकाता में कई घरों और आवासीय परिसरों में पानी घुस गया। शहर के कई पूजा पंडालों में पानी घुस गया और मेट्रो-रेल सेवाएं भी ठप हो गयीं। पानी में करंट फैलने से 4 लोगों की मौत हो गयी।
आईएमडी ने जारी की चेतावनी
कोलकाता में और अधिक बारिश होने की आशंका है। आईएमडी ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी की और से चेतावनी जारी करते हुए कहा गया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्व में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है जिससे दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है।
सड़कें हुई जलमग्न
बता दें कि भारी बारिश के कारण सड़कें, रेलवे ट्रैक और मेट्रो ट्रैक जलमग्न हो गए। बारिश के चलते परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ, कई गाड़ियां जलमग्न सड़कों पर खराब हो गईं और स्कूलों की पूल कार सेवाएं रद्द कर दी गईं। साथ ही कई स्कूल बंद हो गए। मूसलाधार बारिश ने दुर्गा पूजा की तैयारियों को भी प्रभावित किया है। लगातार बारिश के कारण दक्षिण और मध्य कोलकाता के कई प्रमुख पंडालों में पानी घुस गया जिससे आयोजकों को पंडालों को नुकसान से बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा ने लांच की नई स्कीम, अब नर्सिंग होम बनाने का मिलेगा मौका

यहां से शेयर करें