Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नंगली डेयरी में बायोगैस प्लांट का किया उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नंगली डेयरी में बायोगैस प्लांट का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नंगली डेयरी में बायोगैस प्लांट का किया उद्घाटन

CM Rekha Gupta:

‘स्वच्छ, हरित राजधानी बनाने की दिशा में निर्णायक कदम’
गोबर और डेयरी अपशिष्ट का होगा स्थायी प्रबंधन, हजारों गौशालाओं को मिलेगा लाभ

CM Rekha Gupta: नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को नंगली डेयरी में दिल्ली के लिए 200 टीडीपी क्षमता वाला पहला बायोगैस प्लांट उद्घाटित किया। इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, महापौर राजा इकबाल सिंह, विधायक संदीप सेहरावत और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत यह दिल्ली को ऐतिहासिक उपहार मिला है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बायोगैस प्लांट न केवल गोबर और डेयरी अपशिष्ट का स्थायी प्रबंधन करेगा बल्कि हजारों गौशालाओं और डेयरियों की समस्याओं का समाधान भी बनेगा। उन्होंने कहा कि अब गोबर से हरित ऊर्जा बनेगी, पर्यावरण स्वच्छ होगा और यमुना का प्रदूषण घटेगा। इससे किसानों और पशुपालकों को भी सहारा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इसे प्रधानमंत्री के हरित ऊर्जा अभियान को आगे बढ़ाने और दिल्ली को स्वच्छ, आत्मनिर्भर और हरित राजधानी बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया।

CM Rekha Gupta:

प्लांट निर्माण का लंबा सफर
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्लांट 2018 में शुरू होकर 2025 में पूरा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली आआपा सरकार इसे अपने कार्यकाल में पूरा नहीं कर पाई और केंद्र सरकार पर आरोप लगाती रही। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान गोबर लोगों की परेशानी बन गया था, जबकि हमारी सरकार ने इसे धन कमाने का माध्यम बना दिया।

यमुना और गौशालाओं के लिए मील का पत्थर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लांट शुरू होने से यमुना में प्रदूषण घटेगा और जलजमाव की समस्या भी कम होगी। उन्होंने आआपा नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि वे गायों और अन्य मुद्दों पर केवल राजनीति करते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली की भाजपा सरकार गौशालाओं के निर्माण, सीवर लाइनों की व्यवस्था और पानी की आपूर्ति पर तेजी से काम कर रही है।

भविष्य की योजनाएँ
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सभी जिलों में गौशाला बनाने का काम जारी है और बायोगैस प्लांट के माध्यम से हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगा और विश्वास जताया कि दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है।

CM Rekha Gupta:

सीएम योगी पर बनी फिल्म को लेकर अखिलेश का तंज, बोले– रिलीज से पहले ही फ्लॉप

यहां से शेयर करें