Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली यातायात पुलिस ने शुरू किए व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम दिल्ली यातायात पुलिस ने शुरू किए व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

दिल्ली यातायात पुलिस ने शुरू किए व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

new delhi news  दिल्ली यातायात पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय) सत्यवीर कटारा के नेतृत्व में शहर भर में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों की शुरूआत की। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में यातायात नियमों का पालन, महिलाओं की सुरक्षा और अनुशासित सड़क उपयोग की भावना बढ़ाना है। कार्यक्रम में छात्रों, साइकिल चालकों, आॅटो/टैक्सी चालकों, सार्वजनिक परिवहन कर्मचारियों और आम यात्रियों को शामिल किया गया।
सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पंजाबी बाग यातायात प्रशिक्षण पार्क और वजीरपुर डिपो में डीटीसी चालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इन सत्रों में 185 डीटीसी चालकों को पंजाबी बाग में और 230 चालकों को वजीरपुर और पंजाबी बाग डिपो में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में सुरक्षित ब्रेक तकनीक, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन और यात्रियों के प्रति विनम्र व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया गया।
हेलमेट जागरूकता अभियान
लोनी रोड गोल चक्कर और बाराखंभा रोड, कनॉट प्लेस पर दोपहिया चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाने के खतरों के बारे में जागरूक किया गया। अभियान में 2,760 सड़क उपयोगकतार्ओं को शामिल किया गया। अभियान का मुख्य संदेश था कि हेलमेट सिर्फ कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षक सुरक्षा उपकरण है।
स्कूलों में जागरूकता
सर्वोदय बाल विद्यालय, आर-ब्लॉक मंगोलपुरी, एमसीडी प्राथमिक विद्यालय मंडोली और अन्य स्कूलों में 1,310 छात्रों और 32 शिक्षकों के साथ इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए। छात्रों ने प्रदर्शनों, समूह चचार्ओं और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी दिखाई, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति उनकी जागरूकता बढ़ी।
आॅटो, टैक्सी और ई-रिक्शा
चालकों का प्रशिक्षण
गगन सिनेमा और बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर 63 चालकों को लेन अनुशासन, गति सीमा पालन, महिलाओं की सुरक्षा और यात्रियों के प्रति शिष्टाचार पर प्रशिक्षण दिया गया।
महिला सशक्तिकरण के लिए दोपहिया प्रशिक्षण
रोशनारा बाग यातायात प्रशिक्षण पार्क में तीन महिलाओं को सुरक्षित सवारी तकनीक, यातायात नियम और आपातकालीन प्रतिक्रिया उपायों का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम ने उनके आत्मविश्वास और सुरक्षित यात्रा की क्षमता को बढ़ाया।

new delhi news

यहां से शेयर करें