Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पिटाई – जय हिन्द जनाब प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पिटाई – जय हिन्द जनाब

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पिटाई

नोएडा। सेक्टर 39 स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में आज कुछ लोगों ने धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पिटाई कर दी। यहां उपस्थित लोगों के अनुसार पिटाई करने वाले लोग सुंदर भाटी के नाम से छात्रों को जान से मार डालने की धमकी भी दे रहे थे। मारपीट कर रहे लोगों ने कहा कि हम लोग सुंदर भाटी के आदमी हैं और यह धरना प्रदर्शन तत्काल खत्म कर दिया जाए नहीं तो इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। सेक्टर 39 प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी आपस में मारपीट की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल सुंदर भाटी का नाम सामने आया है।

यहां से शेयर करें